बिहार (Bihar ) के बेगूसराय (Begusarai ) में दिनदहाड़े सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि वह भी पत्रकार विमल यादव की तरह बेटे की हत्या में केस के गवाह थे। वह भी अपने बेटे के मर्डर केस में। वह अपने बेटे के हत्यारे को सजा दिलाना चाहते थे। इस कारण अपराधियों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलको में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
बेगूसराय (Begusarai )में अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा हॉल्ट के पास की है। मृतक की पहचान फतेहा निवासी जवाहर चौधरी के रूप में की गई है। 2 वर्ष पूर्व मृतक के छोटे पुत्र की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और। इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बछवारा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि एक रिटायर शिक्षक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। जांच हो रही।
परिजनों का कहना है कि जवाहर चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और गोली मार दी। गोली लगने ही वह जमीन पर गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और। इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं बेगूसराय (Begusarai )पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?