रूस ( Russia ) से एक बड़ी खबर सामने आई है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन ( Yevgeny Prigozhin )की बुधवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वो प्राईवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूस की एजेंसी तास के हवाले से यह खबर दी है। क्रैश में 10 और लोगों के मारे जाने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक – यह क्रैश मॉस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सिर्फ इतना कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था।
येवगेनी प्रिगोजिन ( Yevgeny Prigozhin )की ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वो कथित तौर पर बेलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। एक रूसी अफसर ने स्काय न्यूज से कहा- हमने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। सिर्फ दो दिन पहले प्रिगोजिन का पहला वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर क्रैश के कुछ वीडियो हैं, हालांकि इनकी सत्यता की पुष्टि होनी बाकी है।
वैगनर ग्रुप क्रेमलिन-सहयोगी भाड़े का बल है और इसका प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ( Yevgeny Prigozhin ) थे । येवगेनी प्रिगोझिन ने जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी और अपने सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी, हालांकि बेलारूस के मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ रूस की नियमित सेना के साथ लड़ चुका है।
प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी भी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।
हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया। येवगेनी ने जेल से बाहर आने के बाद बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। इसके बाद रेस्तरां खोला।
येवगेनी प्रिगोजिन ( Yevgeny Prigozhin ) रूसी सरकार के समर्थन वाले लड़ाकों के खतरनाक ग्रुप वैगनर से भी जुड़े हैं। कई सालों की अटकलों के बाद सितंबर 2022 में खुद येवगेनी ने इसे स्वीकार किया था। रूस की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर आर्मी को 2014 में बनाया गया था। यूरोपीय संघ और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, इस प्राइवेट आर्मी को एक कंपनी की शक्ल में येवगेनी प्रिगोजिन फंड करते हैं।
प्रिगोजिन कई साल तक वैगनर आर्मी के साथ किसी भी इंवॉल्वमेंट से इनकार करते रहे थे। यहां तक कि जब एक पत्रकार ने वैगनर के साथ उनके जुड़े होने का दावा किया तो उन्होंने उस पर केस कर दिया था।
BREAKING: Russian mercenary chief Yevgeny Prigozhin was listed as a passenger on a private jet that crashed with no survivors, authorities say https://t.co/wRfQl2Erob pic.twitter.com/4tvtJhn1mi
— Reuters (@Reuters) August 23, 2023
As per reports all ten persons onboard are dead : #Russian News Agencies#Russia pic.twitter.com/EBBhUkjR8I
— Geo Political Updates (@GeoPolUpdates) August 23, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा