उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में केए महाविद्यालय के 19 अगस्त से लापता हुए हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे (Professor Keshav Pandey)का शव कुएं से बरामद किया गया है। प्रोफेसर के शव की शिनाख्त बुधवार को हुई। पुलिस अधिकारियों ने फारेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लिए। डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ प्रोफेसर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
प्रोफेसर केशव पांडे (Professor Keshav Pandey)19 अगस्त की रात्रि से अचानक घर से कहीं चले गए थे। वह चित्रगुप्त कॉलोनी में गली संख्या 5 में किराए के मकान पर रहते थे। पत्नी ममता पांडे और पुत्र प्रवीन पांडे ने पिता के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की और पुलिस को भी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
पुलिस ने बुधवार को परिवार के लोगों को एक शव मिलने की सूचना दी। इस पर परिवार के लोगों ने शव देखकर शिनाख्त की। मामले की जानकारी साथी प्रोफेसरों को मिली तो महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य प्रोफेसर वहां पहुंच गए। प्रोफेसर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिवार के लोग उनका शव लेकर बनारस अपने गांव के लिए रवाना हो गए।
प्रोफेसर केशव पांडे (Professor Keshav Pandey)मूल रूप से बनारस जनपद के कैथी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता था। वह यहां अकेले रहते थे। 5-6 दिन पहले उनकी पत्नी व पुत्र यहां आए थे। उन्होंने वर्ष 2003 में महाविद्यालय में तैनाती पाई थी। पत्नी ममता पांडे ने प्रोफेसर की मौत के मामले में महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी जुलाई माह की सैलरी नहीं दी थी। इसको लेकर वे परेशान थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके रुस्तगी ने बताया कि बिना सूचना गैर हाजिर रहने के कारण उनका जुलाई माह का वेतन रुका था। उन्होंने न कोई एप्लीकेशन दी। न ही छुट्टी के लिए अन्य प्रपत्र दिए। 19 अगस्त को वह पत्नी के साथ आए थे तो उन्हें कुछ औपचारिकताएं बताई गईं और वेतन जारी करने को कहा गया। इससे पति-पत्नी दोनों संतुष्ट थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?