दक्षिण अफ्रीका में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ( BRICS Summit ) के मौके पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping ) की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने शी जिनपिंग के सामने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का मुद्दा उठाया और उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति जरूरी, शांति होने पर रिश्ते सामान्य होंगे।
पूर्वी लद्दाख विवाद पर विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और जिनपिंग (Xi Jinping ) ने संबंधित अधिकारियों को सैनिकों की शीघ्र वापसी और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमति जाहिर की। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारत और चीन में जारी गतिरोध जारी है, कई सैन्य बैठकों के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात करके खुशी हुई। भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन पर उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद। इस मिशन की सफलता पूरी मानवता की सफलता है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ब्रिक्स बिजनेस फोरम इंट्रा-ब्रिक्स साझेदारी के प्रमुख स्तंभों में से एक है… उन्होंने एक महत्वपूर्ण तत्व, लचीली और समावेशी आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने की आवश्यकता के बारे में बात की… और, अंतर-ब्रिक्स देश में आपसी विश्वास और पारदर्शिता के महत्व पर भी चर्चा हुई।
आगे उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का प्रमुख परिणाम 6 नए सदस्यों, अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करने के लिए अपनी सदस्यता का विस्तार करने का ब्रिक्स नेताओं का निर्णय है।
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग (Xi Jinping ) ने कहा- ब्रिक्स के सभी देश बड़ी अहमियत रखते हैं। संगठन में नए सदस्यों का जुड़ना ऐतिहासिक है। ये ब्रिक्स के लिए नई शुरुआत है। इस संगठन का भविष्य उज्ज्वल है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब तक हम एक मकसद से आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर काम कर पाएंगे।
STORY | Peace in border areas, respecting LAC essential for normalisation of India-China ties: Modi to Xi
READ: https://t.co/pAMhcXrtdn
(PTI File Image) pic.twitter.com/xnCMAaETai
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?