
2 नए राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपति ( Vice-Chancellor ) की तैनाती की गई हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को आदेश जारी करके लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को गोरखपुर की दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया हैं। कुलपति प्रो. राजेश सिंह का 4 सितंबर को कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
वही इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति ( Vice-Chancellor ) बनाया गया हैं। अहम बात यह हैं कि दोनों ही राज्य विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों की कुलपति के रूप में तैनाती दी गई हैं। दोनों पद पर नियुक्त किए गए कुलपति 3 वर्ष तक इस पद पर तैनात रहेंगे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों और कुलपति,प्रशासनिक अफसरों के बीच हुए उपद्रव के बाद से कुलपति ( Vice-Chancellor )राजेश सिंह को हटाने के कयास लगाए जा रहे थे।इस बीच गुरुवार को अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ.सुधीर महादेव बोबडे की तरफ से दी गई जानकारी के तहत प्रो.पूनम टंडन को पद ग्रहण करने के 3 साल तक कुलपति बनाने का आदेश जारी किया गया हैं।
प्रोफेसर पूनम टंडन लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University ) के भौतिक विज्ञान विभाग में 2006 से प्रोफेसर के पद पर काम कर रही है। लगभग 30 वर्षों से लखनऊ विश्वविद्यालय में है। उनके 250 से ज्यादा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जनरल्स के शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा लगभग 40 छात्रों ने पीएचडी वर्क पूरा किया है। प्रोफेसर पूनम टंडन ने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम भी किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर और डीन एकेडमिक्स जैसे पदों की जिम्मेदारी दी जिसका बखूबी से निर्वाहन कर दिया। वर्तमान में उपक्रम के महानिदेशक पद पर भी कार्य कर रही हैं।
इससे पहले राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने रुहेलखंड विवि और संपूर्णानंद संस्कृत विवि में कुलपति ( Vice-Chancellor )की नियुक्ति की थी। प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह को लगातार दूसरी बार महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही प्रो. बिहारी लाल शर्मा को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का कुलपति बनाया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?