केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4G पार्टी है। जवाहर लाल जी, इंदिरा जी, राजीव जी और अब राहुल गांधी । केसीआर की पार्टी 2G पार्टी है। केसीआर (K Chandrashekhar Rao) और अब केटीआर। अमित शाह ने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 3G पार्टी है। तीन जेनेरेशन से ये भी चल रही है। अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि इस बार तेलंगाना में ये 4G, 3G, 2G नहीं आएगी। बल्कि राज्य में इस बार बड़े बहुमत से बीजेपी आएगी। अमित शाह रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खम्मम शहर के श्री राम भक्त जेंटेला नारायण राव सरकारी डिग्री कॉलेज मैदान में ‘रायथु गोसा भाजपा भरोसा’ सार्वजनिक रैली की। अमित शाह ने बीआरएस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केसीआर की पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है। वह कार भद्राचलम तक जाती है लेकिन वह राम मंदिर तक नहीं जाती क्योंकि उस कार का स्टीयरिंग ओवेसी(असदुद्दीन ओवेसी) के हाथ में है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम जानते हैं कि आप (KCR) केटीआर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार न तो केसीआर और न ही KTR मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बार मुख्यमंत्री बनेगा तो बीजेपी का बनेगा। अमित शाह ने कहा कि इस बार तेलंगाना की जनता को किसान विरोधी, दलित विरोधी महिलाओं पर अत्याचार करने वाली और युवाओं की विरोधी केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकना है।
अमित शाह ने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष तेलंगाना आए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी और केसीआर इकट्ठा हो जाएंगे। खरगे साहब क्यों झूठ बोलते हो। आपको भी मालूम है केसीआर के साथ ओवैसी बैठे हैं। मैं आपको बताने आया हूं कि बीजेपी, केसीआर और ओवैसी के साथ कभी नहीं जाएगी। सत्ता तो दूर हम मजलिस वालों के साथ एक मंच पर भी नहीं बैठ सकते।
अमित शाह ने कहा कि केसीआर ने गरीबों को घर देने का वादा किया था। किसानों और दलितों के लिए भी ढेर सारे वादे किए। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कितेलंगाना में सीएम केसीआर और बीआरएस सरकार के तहत पिछले 9 सालों से किसानों की उपेक्षा की गई है। बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद किसानों की सुध नहीं ली गई।
కేసీఆర్ మాపై ఎన్ని దౌర్జన్యాలు చేసినా బీజేపీ తలొగ్గదు.
తెలంగాణా రాష్ట్రానికి ముఖ్యమంత్రి ఈసారి కేసీఆర్, కేటీఆర్ కాదు బీజేపీ వారే ఉంటారు.#RaithuGosaBJPBharosa pic.twitter.com/agCDJq947T
— Amit Shah (@AmitShah) August 27, 2023
#WATCH | Telangana: Union Home Minister Amit Shah takes jibe on the BRS party while addressing the ‘Raithu Gosa-BJP Bharosa’ rally at Khammam. pic.twitter.com/Jx9VU0glXM
— ANI (@ANI) August 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?