ऑस्ट्रेलिया (Australia) में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार 27 अगस्त को अमेरिकी मिलिट्री का एमवी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार 23 अमेरिकी नौसैनिकों( US Marines) बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से 3 अमेरिकी नौसैनिकोंकी मौत हो गई। बाकियों की हालत गंभीर है।
अधिकारियों ने कहा कि नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान नौसैनिकों को ले जाते समय रविवार को उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक विमान दुर्घटना में तीन अमेरिकी नौसैनिकों( Three US Marines) की मौत हो गई।
मरीन रोटेशन फोर्स – डार्विन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, पांच अन्य को “गंभीर हालत में रॉयल डार्विन अस्पताल ले जाया गया”। बयान में कहा गया है कि जब एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें 23 नौसैनिक ( 23 US Marines) सवार थे, दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे।
ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स यानी ADF ने बताया कि इस पल हम सिर्फ सैनिकों को बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। डार्विन एयरपोर्ट से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केयर फ्लाइट जेट का इस्तेमाल किया गया। कई सैनिकों को इलाज के लिए रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ये अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिलीपींस, इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर के लगभग 2,500 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस फोर्स के मुताबिक क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सभी सैनिक अमेरिकी( US Marines) थे। हादसे की वजह से युद्धाभ्यास को रोक दिया गया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने इस घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने हादसे को दुखद बताया। वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है, पर इस वक्त वो कुछ नहीं कर सकते।
युद्धाभ्यास के दौरान ये दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 29 जुलाई को अमेरिका के साथ किए जा रहे युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई मिलिट्री का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। MRH-900 ताइपान हेलिकॉप्टर हेमिलटन आईलैंड के पास क्रैश हुआ था। इसमें चार सैनिकों की मौत हो गई थी।
Three US Marines were killed when a MV-22B Osprey tilt-rotor aircraft crashed off the coast of northern Australia during a routine military exercise https://t.co/AaaA2J9dOM pic.twitter.com/Kc9MNOvsJq
— Reuters (@Reuters) August 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?