महाराष्ट्र (Maharashtra ) के मुंबई ( Mumbai) स्थित सांताक्रूज इलाके में एक बड़ी घटना घटी है। यहां के गैलेक्सी होटल (Hotel Galaxy ) में आग लगने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हैं। ये जानकारी मुंबई पुलिस की तरफ से सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 8 लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में दोपहर करीब 1 बजे होटल गैलेक्सी (Hotel Galaxy )में भीषण आग लग गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, होटल गैलेक्सी की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी के सहारे कांच तोड़कर 6 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान पाया गया कि 3 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान हो गई है। उनका नाम रूपल कांझी (25), किशन (28), कांतीलाल गोर्धन वारा (48) है। वहीं घायलों की पहचान 19 साल की अल्फा वखारिया और 49 साल की मंजुला वखारिया के रूप में हुई है। इनकी हालत स्थिर है और वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
घटना पर फायर ऑफिसर पीजी दुधल ने कहा कि हमने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और आठ लोगों को बचाया। तीन घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन को मृत घोषित कर दिया गया है। आग गैलेक्सी होटल (Hotel Galaxy ) के दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 204 पर लगी थी, जो तीसरी मंजिल तक फैल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#WATCH | Maharashtra: Three people dead and two injured in a fire that broke out in the Galaxy Hotel in the Santacruz area of Mumbai: Mumbai Police https://t.co/XCgELU5YKe pic.twitter.com/PZhty0OWPZ
— ANI (@ANI) August 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?