पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री ( Firecracker Factory )में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री ( Firecracker Factory )में भयानक विस्फोट में मरने वालों की संख्या अबतक 8 बताई जा रही है और 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार सुबह सात बजे दत्तपुकुर थाना अंतर्गत नीलगंज चौकी के नीलगंज ग्राम पंचायत क्षेत्र के मोशपोल पश्चिमपारा इलाके में घटी। विस्फोट की तीव्रता इतनी भीषण थी कि कंक्रीट का मकान पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया। कहीं 50 मीटर तो कहीं 100 मीटर दूर तक इंसानों के शव गिरते दिखे।
इस विस्फोट पर भाजना ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर एनआईए जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री ( Firecracker Factory )में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं।
इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।
VIDEO | 3 killed and several others injured in a blast at a firecracker factory in West Bengal’s North 24 Parganas district earlier today. More details are awaited.
READ: https://t.co/TMyBB8Aijg pic.twitter.com/FvhjlFb3ie
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?