उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad )में बुधवार को चैंबर में घुसकर वकील मनोज चौधरी ( Lawyer Manoj Chaudhary )की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह अपने चैंबर में खाना खा रहे थे। तभी दो हमलावर आए। उन्होंने वकील की कनपटी पर गोली मारी और फरार हो गए। वकील की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हो गए हैं। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मृतक वकील के साले पर हत्या का शक जा रहा है। प्रदेश में वकीलों के प्रदर्शन के चलते आज तहसील में काफी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बावजूद हमलावर हत्या करके फरार हो गए। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। दोनों दोपहर करीब 1:38 बजे मुंह पर रुमाल बांधकर बाइक से तहसील में घुसे थे। पुलिस दोनों संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है। मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र की सदर तहसील का है।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मनोज चौधरी (35) चैंबर नंबर-95 में खाना खा रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी बैठे थे। तभी 2 अज्ञात युवक चैंबर में घुस आए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने मनोज चौधरी की कनपटी पर गोली मारी और भाग गए।
वारदात के बाद चैंबर में बैठे लोग चीखते हुए बाहर की ओर भागे। वहीं, गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। घटना का पता चलने पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी, पुलिस उपायुक्तनिपुण अग्रवाल कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद वकील का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चैंबर में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सदर तहसील का चैंबर नंबर-95 मुनेश त्यागी का है। वह गांव दुहाई के रहने वाले हैं और बैनामा लेखक हैं। इसी चैंबर में वकील मनोज चौधरी( Lawyer Manoj Chaudhary ) उर्फ मोनू बैठते थे। वारदात के चश्मदीद बैनामा लेखक मुनेश त्यागी हैं।
मुनेश त्यागी ने बताया, दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास मैं, अधिवक्ता मनोज चौधरी( Lawyer Manoj Chaudhary ), मुंशी जितेंद्र और गौरव खाना खा रहे थे। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश चैंबर में घुस आए। उन्होंने मनोज चौधरी कनपटी में गोली मार दी और पैदल ही भाग गए। हम कुछ समझ ही नहीं पाए। चंद सेकेंड में ये सारा घटनाक्रम हुआ।
आज दिनांक 30.08.2023 को थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत मनोज चौधरी नाम व्यक्ति की दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई ।मृतक की पत्नी द्वारा 05 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है । (1/2)@Uppolice pic.twitter.com/84N81hzUnf
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) August 30, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?