उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2022 (PCS-J) में इस बार 55 फीसदी पदों पर महिलाओं ने परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बुधवार शाम पीसीएस जे परीक्षा-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। कानपुर की निशि गुप्ता ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि नैनी प्रयागराज के शिशिर यादव और नई हवेली कासगंज की रश्मि सिंह तीसरे स्थान पर हैं।
पीसीएस जे ( PCS-J) की मेरिट में शीर्ष पांच में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। पहले स्थान पर रहीं कानपुर की निशि गुप्ता, दूसरे स्थान पर रहे प्रयागराज के शिशिर यादव, तीसरे स्थान पर रहीं कासगंज की रश्मि सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग, चाैथे स्थान पर रहे जौनपुर के स्नेहिल कुंवर सिंह अनुसूचित जाति वर्ग और पांचवें स्थान पर रहीं सुल्तानपुर की जाह्नवी वर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग की हैं।
शीर्ष 10 में छह और शीर्ष 20 चयनितों में 15 बेटियां हैं। पीसीएस जे ( PCS-J) के कुल 302 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। एक पद का परिणाम उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिका में पारित अंतरिम आदेश के आलोक में घोषित नहीं किया गया है। पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें 50837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
16 मार्च 2023 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 23, 24 एवं 25 मई 2023 को आयोजित की गई, जिसमें 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक अगस्त 2023 को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में 959 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया। सभी 959 अभ्यर्थी 16 से 28 अगस्त तक हुए इंटरव्यू में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू पूरा होने के 48 घंटे के भीतर परिणाम जारी कर एक नया रिकार्ड बनाया है। पीसीएस जे (PCS-J) और पीसीएस जैसी बड़ी भर्तियों में इंटरव्यू के बाद परिणाम घोषित करने में कम से कम एक सप्ताह का वक्त लगता है। इसके साथ ही आयोग ने भर्ती प्रक्रिया नौ माह के भीतर पूरी कर ली, जो एक रिकार्ड है। आयोग ने 10 दिसंबर 2022 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और 30 अगस्त 2023 को यह भर्ती पूरी कर ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। योगी ने कहा, ‘’कुल 303 चयनित अभ्यर्थियों में 165 बच्चियों ने सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, शुचिता, पारदर्शिता के साथ समयबद्धता से पूर्ण कर साढ़े 6 महीने में साथ ही साथ साक्षात्कार खत्म होने के 48 घंटे के अंदर परिणाम घोषित किया, यह एक कीर्तिमान है।”मुख्यमंत्री ने कहा, ”उत्तर प्रदेश की उत्तम प्रदेश बनने की उपलब्धि है। हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हो रहा है।” योगी ने टॉप 20 में 15 बच्चियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है।
#UPCM @myogiadityanath ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शुचिता और पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय-सीमा में पूर्ण की गई चयन प्रक्रिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 30, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत