भारतीय मूल के अमेरिकी ( US )करोड़पति कारोबारी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy )रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने कहा कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump )नामांकन हासिल करते हैं तो वह उन्हें वोट देंगे।
एक टॉक शो में रामास्वामी (Vivek Ramaswamy ) (38 वर्षीय) ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने की स्थिति में ट्रंप को माफ करने का इरादा भी जताया। उन्होंने कहा, अगर डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार बनते हैं तो मैं उनका समर्थन करूंगा और अगर मैं राष्ट्रपति बनता हूं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगा, क्योंकि इससे देश को फिर से एकजुट करने में मदद मिलेगी।
रामास्वामी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो कई आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप और उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीतियों का खुलकर समर्थन करते हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर रुख भी शामिल है। अमेरिकी उद्यमी रामास्वामी ने कहा, ‘मेरा लब्बोलुआब यह है कि मैं उस व्यक्ति को वोट दूंगा जो मुझे लगता है कि इस देश को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है। मुझे नहीं लगता बाइडन इस स्थिति में हैं। मुझे नहीं लगता कि जो बाइडन के बाद कमला हैरिस या कोई और कठपुतली भी इस स्थिति में है।’
रामास्वामी (Vivek Ramaswamy ) ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर रिपब्लिकन पार्टी के अपने कई समकक्षों के साथ उनकी असहमति हो सकती है, लेकिन उनका दृढ़ विश्वास है कि अमेरिका को प्रगति की ओर ले जाने में उनमें से कोई भी बाइडन या हैरिस से अधिक प्रभावी होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?