उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई( Bhilai ) में पेठा बनाने का व्यवसाय करने आए युवक को उसी के साथियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। डंडे से हमला करने के बाद युवक को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में छोड़कर आरोपी भाग निकले। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिलाई( Bhilai ) पुलिस ने बताया कि रविवार को अस्पताल से युवक के शव की जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि रात करीब 2 बजे उसके साथी छोड़कर गए हैं। परिजनों के आने पर मृतक की पहचान विपिन राठौर (38) पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी शाहजहांपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और कैंप 2 मिलन चौक के पास किराये से रहता था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार रात अचानक उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसके साथियों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
भिलाई( Bhilai ) पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।विपिन 2009 से भिलाई हर साल आता और यहां रहकर पेठा बनाकर बेचने का काम करता था। परिवार के बाकी लोग पत्नी और उसके तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह गांव से इस बार कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया था। उन्हें उसने मेहनताने पर रखा था। । उन लोगों ने विपिन को इतना मारा कि उसके चेहरे पर सूजन के साथ ही शरीर में नाखून के निशान और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?