कोलकाता ( Kolkata ) के क्लब मोहन बागान ने डूरंड कप 2023(Durand Cup 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार (तीन सितंबर) को कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया। मोहन बागान ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह रिकॉर्ड 17वीं बार चैंपियन बना है। मोहन बागान के लिए मैच में इकलौता गोल दिमित्री पेट्रेटोस ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मोहन बागान की टीम ने करीब आधे घंटे तक 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए खिताब को अपने नाम किया।
मोहन बागान ने 17वीं बार डूरंड कप (Durand Cup ) खिताब जीतकर ईस्ट बंगाल के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। ईस्ट बंगाल की टीम 16 बार चैंपियन बन चुकी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सात और जेसीटी एफसी ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ईस्ट बंगाल की टीम के पास 2004 के बाद पहली बार चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। दूसरी ओर, मोहन बागान की टीम साल 2000 के बाद पहली बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है।
दोनों टीमें 2004 डूरंड कप (Durand Cup )फाइनल में भी एक दूसरे से भिड़ी थीं, जिसमें ईस्ट बंगाल ने 2-1 की जीत से बाजी मारी थी। मोहन बागान ने उस हार का बदला भी ले लिया है। वह इस साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भी चैंपियन बनी थी। दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल ने इस साल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल से पहले उसने पांच मैच खेले थे और चार में जीते थे। एक मैच ड्रॉ रहा था। उसने लीग राउंड में मोहन बागान को हराया था, लेकिन टीम फाइनल में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी। उसे टूर्नामेंट के इस संस्करण में पहली हार फाइनल में मिली।
১৭তম ডুরান্ড জয় ?♥️#MBSG #JoyMohunBagan #আমরাসবুজমেরুন pic.twitter.com/REQZe95DAZ
— Mohun Bagan Super Giant (@mohunbagansg) September 3, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा