ब्रिटेन ( Britain ) में भारत के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ( Harish Salve) ने तीसरी बार 68 साल की उम्र में ब्रिटिश महिला ट्रिना से रविवार, 3 सितबंर को लंदन में शादी की।बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी।
भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ( Harish Salve) ने 68 साल की उम्र में ब्रिटिश महिला ट्रिना ( Trina) से रविवार, 3 सितबंर को लंदन में शादी की। इस हाई प्रोफाइल शादी में उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी शिरकत की।
शादी में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी समारोह में पहुंचे थे। इनके अलावा रिसेप्शन में सुनील मित्तल, एलएन मित्तल, एसपी लोहिया, गोपी हिंदुजा सहित कई दूसरे बड़े बिजनेसमैन भी मौजूद रहे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हरीश साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। इन्हें 2015 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिला। वे 1999 से 2002 तक देश के सॉलिसिटर जनरल रहे। साल्वे एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी से मशहूर हुए। 2015 में हरीश साल्वे ( Harish Salve)ने सलमान खान का हिट-एंड-रन केस लड़ा था।
इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का मुकदमा लड़ने के लिए एक रुपए फीस ली थी। साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर यूनिवर्सिटी से की है। केंद्र सरकार ने उन्हें वन नेशन वन इलेक्शन की आठ सदस्यीय कमेटी में भी शामिल किया है।
हरीश साल्वे( Harish Salve) ने 2020 में कैरोलीन ब्रोसार्ड से दूसरी शादी की थी। 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ब्रोसार्ड ब्रिटेन की एक आर्टिस्ट हैं। उनकी भी यह दूसरी शादी थी। हरीश साल्वे ने पहली शादी साल 1982 में मीनाक्षी से की थी। 38 साल बाद 2020 में दोनों अलग हो गए। पहली पत्नी से हरीश साल्वे की दो बेटियां साक्षी और सानिया हैं।
Former Solicitor general of India, #HarishSalve got married for the 3rd time. Nita Ambani, Lalit Modi amongst others attended the ceremony.
Hopefully he is lucky the third time. pic.twitter.com/RVSPXyTujC
— Kumar Mihir Mishra (@Mihirlawyer) September 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?