हरियाणा (Haryana ) के पलवल (Palwal) में स्थित गांव कलवाका में एक व्यक्ति ने अपने 34 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने रात को सोते समय अपने बेटे की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उन्होंने कई बार रुपये न देने पर नवाब को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार शाम को भी रुपयों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात के समय नवाब प्लॉट पर चारपाई पर सोया हुआ था। रात के करीब ढाई बजे उसके पिता भोबल ने सोते हुए नवाब की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद भोबल मौके से फरार हो गया। सुबह अन्य परिजन प्लॉट पर पहुंचे तो नवाब को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पलवल (Palwal) पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता द्वारा सगे बेटे की हत्या करने की वारदात से गांव में गम का माहौल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?