छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस (Air Hostess) की मुंबई ( Mumbai) में हत्या कर दी गई। रविवार ( 3 अगस्त) शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, एयर होस्टेस (Air Hostess) रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्प्लेक्स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।
रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस (Air Hostess) थी। हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में सफाई कर्मचारी को पकड़ा गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के फ्लैट में एक लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
रूपल ओगरे सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।
MUMBAI #AIRHOSTESS MURDER: Police arrests one accused, victim found with throat slit.@radhika1705 reports pic.twitter.com/TDTzH35ci7
— Mirror Now (@MirrorNow) September 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?