अलीगढ़ (Aligarh ) में गोंडा के गांव कैमथल की मढैया में संपत्ति विवाद में एक महिला मुकेश (55) और उनकी बेटी प्रियंका (22) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को महिला के पति का तेरहवीं संस्कार था , इसी दौरान देवरों और भतीजों ने यह दुस्साहसिक वारदात की। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात सहित भारी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुकेश देवी गांव कैमथल की मढैया निवासी सुरेश सिंह की पत्नी थी और प्रियंका उनके साले सुरेश पाल की बेटी थी, जिसे उन्होंने बचपन से ही गोद लिया हुआ था। सुरेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे और सागरपुर दक्षिणी दिल्ली में रहते थे। उनके तीन भाई गांव में रहते हैं। सुरेश का सात दिन पहले बीमारी से निधन हो गया, मुकेश शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करना चाहती थी, लेकिन सुरेश के बड़े भाई का लड़का मोना शव को गांव में ले आया और यहीं पर अंतिम संस्कार किया।
सोमवार को तेरहवीं संस्कार और आबादी से कुछ दूर मोनू के मकान पर की जा रही थी। मुकेश और प्रियंका भी इसमें शामिल होने आई थी। यह दोनों गांव में बने सुरेश के मकान में रह रही थी। घटना के वक्त प्रियंका गांव के मकान के मौजूद थी और आरोपियों ने उसे वहीं पर पीट-पीटकर मार डाला। इसकी जानकारी मुकेश और उसके गांव हर्जीगढ़ी निवासी उसके मायकों वालों की मिली तो वे घटनास्थल की दौड़ पड़े, रास्ते में मंदिर के पास आरोपियों ने मुकेश को घेर लिया और उसे भी पीटकर मार डाला। उसके मायके पक्ष के एक व्यक्ति पर भी हमला किया, वह भागकर एक मकान में छिप गया।अलीगढ़ (Aligarh ) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।
अलीगढ़ (Aligarh )एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण पलाश बंसल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। महिला के देवरों और भतीजों सहित सात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिल्ली स्थित मकान और गांव की संपत्ति को लेकर विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?