बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) अपने 56 वे जन्मदिन पर शनिवार सुबह उज्जैन( Ujjain ) के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple ) में पहुंचे,उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।
अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar )ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म OMG-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए।
अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।
अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने मीडिया से चर्चा में कहा, ‘हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।’ शिखर धवन ने कहा, ‘भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।’ शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।’
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Akshay Kumar & Indian cricketer Shikhar Dhawan offered prayers at the Mahakaleshwar temple in Ujjain.
(Video source: Mahakaleshwar Temple) pic.twitter.com/jIw6xrst6X
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 9, 2023
Akshay Kumar In Mahakal: अक्षय कुमार ने महाकाल से क्या मांगा? | Akshay Kumar Birthday#AkshayKumar #mahakal pic.twitter.com/m4BrR7RnwF
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?