नई दिल्ली में जारी G20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई है। शनिवार को दूसरे सेशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने बतौर अध्यक्ष यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सभी सदस्य देशों की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन (G20 New Delhi Leaders’ Declaration) पारित कर दिया।
G20 देशों के समूह ने शनिवार को एक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिन एक सर्वसम्मति घोषणा को अपनाया, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध ( Russia-Ukraine War ) के लिए रूस की निंदा से परहेज किया गया, लेकिन सभी राज्यों से क्षेत्र को अधिग्रहण करने के लिए बल के उपयोग से परहेज करने का आह्वान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एलान किया कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी 20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन (G20 New Delhi Leaders’ Declaration)पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं। इसे देश के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है।
यूक्रेन में युद्ध के संबंध में बाली में हुई चर्चा को दोहराते हुए हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा (A/RES/ES-11/1 और A/RES/ES-11/6) प्रस्तावों पर अपने राष्ट्रीय रुख को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप सभी राज्यों को किसी भी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ क्षेत्रीय अधिग्रहण की धमकी या बल के उपयोग से बचना चाहिए। परमाणु हथियारों का उपयोग या उपयोग की धमकी अस्वीकार्य है।
जानकारी के मुताबिक, घोषणा-पत्र (G20 New Delhi Leaders’ Declaration)को सभी देशों की सहमति मिल गई है। इसमें नौ बार ‘भारत’ का जिक्र किया गया है। घोषणा-पत्र में चार यूक्रेन का भी जिक्र है। इसमें भारत को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई भी दी गई है।
गौरतलब है कि पहले रूस-यूक्रेन के मुद्दे को लेकर इस घोषणा-पत्र को मंजूरी मिलने में दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि, बाद में भारत ने घोषणा-पत्र के पैराग्राफ में बदलाव किए, जिससे इसे मंजूरी मिलने में आसानी हुई। पीएम मोदी ने इस संयुक्त घोषणा-पत्र को मंजूरी मिलने के पीछे जी20 शेरपा, मंत्रियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया और उनके कठिन परिश्रम के लिए उनकी तारीफ की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जी20 की हमारी अध्यक्षता का संदेश है कि हम एक पृथ्वी हैं, एक कुटुम्ब हैं, हम एक भविष्य साझा करते हैं। जी20 घोषणा-पत्र मजबूत सतत समावेशी विकास पर केंद्रित है। इसमें सतत हरित मार्ग की परिकल्पना की गई है। जी20 ने भारत को विश्व के लिए तैयार और विश्व को भारत के लिए तैयार करने में योगदान दिया है।
विदेश मंत्री ने कहा कि जी20 घोषणापत्र में परिवर्तन, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने के साथ प्रौद्योगिकी की समावेशी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। जी20 मानता है कि महामारी के बाद की विश्व व्यवस्था इसके पहले की विश्व व्यवस्था से अलग होनी चाहिए। नेताओं ने बहुपक्षवाद को फिर से मजबूत करने पर जोर दिया।
जयशंकर ने कहा कि जी20 नेताओं ने यूक्रेन में युद्ध और विशेषकर विकासशील और सबसे कम विकासशील देशों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। सम्मेलन में तीन एफ – फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर (भोजन, ईंधन और उर्वरक) विशेष चिंता के मुद्दे थे। आतंकवाद का मुकाबला, धनशोधन पर भी चर्चा हुई। जी20 नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों, अभिव्यक्तियों की निंदा की। सभी नेताओं ने माना कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए अधिक गंभीर खतरों में से एक है।
‘डिक्लेरेशन’ पर सभी देशों की सहमति बन गई। न चीन दुखी हुआ, न रूस परेशान हुआ। भारत ने जी 20 के सभी देशों को खुश कर दिया। इतना ही नहीं, जी 20 के गत वर्ष हुए सम्मेलन में अफ्रीकी संघ ने इस समूह में शामिल करने का आग्रह किया था। दिल्ली में सभी सदस्य राष्ट्रों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाने की घोषणा कर दी। सभी सदस्य देशों ने इसका स्वागत किया।
#WATCH | G-20 in India: PM Narendra Modi says, ” I have received good news. Due to the hard work of our team, consensus has been built on New Delhi G20 Leaders’ Summit Declaration. My proposal is to adopt this leadership declaration. I announce to adopt this declaration. On this… pic.twitter.com/7mfuzP0qz9
— ANI (@ANI) September 9, 2023
#G20 New Delhi Leaders’ Declaration adopted with the bang of the gavel!
Read the full text ?: https://t.co/DGID0ArdOR#G20India pic.twitter.com/u6lpZZ0ET0
— G20 India (@g20org) September 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?