राजस्थान ( Rajasthan ) के धौलपुर ( Dholpur ) जिले के मनिया कस्बे में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाजार में मेहताब गुर्जर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हत्याकांड के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए।
हमले का वीडियो भी सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक धौलपुर ( Dholpur ) जिले के मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव के रहने वाले कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पुत्र प्रद्युम्न सिंह गुर्जर (50) शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे। इस दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने भरे बाजार में मेहताब पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू दिया। फायरिंग में मेहताब को 8 गोलियां सीने, सिर और पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। सूत्रों के अनुसार मेहताब की हत्या पुरानी दुश्मनी में की गई है।
धौलपुर ( Dholpur ) पुलिस ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बतादें कि शनिवार को मांगरोल गांव में क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट और अन्य सामान लेने आए थे। मेहताब गुर्जर विधायक रोहित बोहरा के करीबी नेता माने जाते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?