Tuesday, June 23, 2026

Andhra Pradesh, Corruption, News, Politics

Andhra Pradesh :टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार,बेटा नारा लोकेश हिरासत में

TDP chief and former Andhra CM N Chandrababu Naidu arrested on charges of graft, son Nara Lokesh also in custody

 ( ) के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू( N Chandrababu Naidu) शनिवार सुबह 6 बजे नंदयाल शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले में हुई है। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया।

टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ( N Chandrababu Naidu) के वकील ने  इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर और शुगर का पता चलने के बाद सीआईडी चंद्रबाबू को मेडिकल जांच के लिए ले गई है। हम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे।

नंदयाल रेंज के पुलिस डीआइजी रघुरामी रेड्डी और अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने नंदयाल के आरके फंक्शन हॉल में स्थित नायडु के शिविर पर धावा बोलकर उन्हें गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई सुबह के करीब तीन बजे की गई। चंद्रबाबु नायडु ( N Chandrababu Naidu) के गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को वहां मौजूद टीडीपी समर्थकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। समर्थकों ने पुलिस को चंद्रबाबू नायडु के वाहन के पास जाने से रोक रहे थे, लेकिन सुबह के छह बजे पुलिस ने नायडू को उनके वाहन से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया। डीआईजी ने कहा उन्हें एपी कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक,  दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के अनुसार नायडू ( N Chandrababu Naidu) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले में अब केवल अदालत  द्वारा ही जमानत मिल सकती है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.