उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोंडा ( Gonda ) जिले में चेहल्लुम मेले में धक्का लगने पर बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर की है।
गोंडा ( Gonda ) जिले के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में आज चेहल्लुम मेले का आयोजन किया गया था। मेले में हजारों की संख्या में लोग आए थे। मेले में धक्का लगने पर अज्ञात बदमाशों ने 23 वर्षीय शाकिब निवासी खोरहंसा और 22 वर्षीय तस्लीम निवासी टपरा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें शाकिब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल 22 वर्षीय तस्लीम को जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है। जहां तस्लीम का इलाज चल रहा है।
मृतक के मामा इसरार खान ने बताया कि फिरोजपुर गांव में मेला लगा था। मामूली सी बात में एक युवक ने चाकू निकालकर मेरे बहन के लड़के शाकिब को मार दिया। हम उसे उठाने लगे। तब तक उसने मेरे साले को भी चाकू से मार दिया। मेरे साथ मेरा छोटा बच्चा था। हम उसे बचाने लगे। तब तक वह फरार हो गया।
गोंडा ( Gonda )पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर में आज एक मेले का आयोजन किया गया था। जहां पर धक्का लगने के कारण कुछ लोगों ने चाकू बाजी की। जिसमें एक युवक की मौत हो गई । जबकि एक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Uttar Pradesh : गोंडा में चेहल्लुम मेले में धक्का लगने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद कर मार डाला ,एक घायल#Gonda‘s Chehallum fair, miscreants killed a man by stabbing himhttps://t.co/ag3P2XYbNa pic.twitter.com/GMmp3nhpCM
— Vijay Upadhyay (@piovijay) September 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?