महाराष्ट्र (Maharashtra ) के सतारा ( Satara ) जिले की खटाव तहसील में रविवार 10 सितंबर की रात एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर पथराव किया, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। इसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सतारा जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 सितंबर को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ पोस्ट की थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल था।
सतारा ( Satara ) जिले की पुलिस ने बताया कि पुणे से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित पुसेसावाली गांव से हिंसा शुरू हुई थी। दो समुदाय के लोगों ने कई दुकानों और घरों में आग लगा दी। हालात काबू करने के लिए इलाके की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लगभग एक हजार लोगों की भीड़ ने गांव में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सातारा के SP समीर शेख पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हालात नियंत्रित हुए।पुलिस ने बताया कि पोस्ट करने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है।
सतारा ( Satara ) जिले के सांसद श्रीनिवास पाटिल ने सरकार से हालात को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है। पाटिल ने कहा, यहां जो कुछ हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी अपील है कि सभी लोग शांति बनाए रखें।
वहीं, सातारा के डीएम ने भी अपील की कि लोग सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट ना करें, जिससे तनाव पैदा हो। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और इलाके में शांति बनाए रखें।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस