उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल हावर्ड पार्क प्लाजा( Hotel Howard Park Plaza) के तीसरे फ्लोर से गिरकर में फ़ार्मा कंपनी के एमआर की मौत हो गई। वो पत्नी के साथ कमरे में ठहरा हुआ था। कंपनी की मीटिंग के बाद देर रात तक पार्टी चली, जिसके बाद वो कमरे में गया था। पत्नी ने बताया कि बालकनी में पति सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ जानकारी नहीं है। सुबह उसकी डेड बॉडी स्विमिंग पूल के पास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
होटल हावर्ड पार्क प्लाजा( Hotel Howard Park Plaza) में एक फ़ार्मा कंपनी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे। यहां पर बाराबंकी गणेश नगर निवासी राजकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ आए थे, वो 305 नंबर के कमरे में रुके थे।। रात को कंपनी की मीटिंग के बाद पार्टी चली। पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे। बताया गया है कि राजकुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद साथी उसे तीसरे फ्लोर पर कमरे में छोड़ कर आए थे।
कमरे में उनके साथ पत्नी और बेटा भी था। बताया गया है कि वो रात 11 बजकर 35 मिनट बालकनी में सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है।
सीसीटीवी में इसके बाद वो अपने दोस्त के कमरे की ओर जाते दिखे। फिर बालकनी की ओर चले गए। काफी देर तक पति के नहीं लौटने पर पत्नी ने फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उसने बगल के कमरे में भी पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वो सोने चली गई।
सुबह 6 बजे के करीब स्विमिंग पूल के पास राजकुमार की डेड बाडी खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
होटल हावर्ड पार्क प्लाजा( Hotel Howard Park Plaza) में पुलिस राजकुमार के दोस्त और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। किन हालात में राजकुमार नीचे गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?