विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ( I.N.D.I.A) ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश के 14 टीवी पत्रकारों के शो का बहिष्कार किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के नेता अब इन एंकरों को शो पर दिखाई नहीं देगें। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कथित आरोप लगाया जाता रहा है कि ये पत्रकार सत्ता की तरफदारी करते हैं। विपक्षी नेताओं का पत्रकारों के शो में न जाने का फैसला उसी क्रम में देखा जा रहा है।
बता दें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास में हुई समन्वय समिति की मीटिंग में इंडिया ( I.N.D.I.A) गठबंधन ने यह फैसला लिया गया। जिसमें पत्रकारों के नामों की सूची भी जारी की गई जिसमें उनके शो का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। लिस्ट में देश के 14 पत्रकारों के नाम है।
इन पत्रकारों में 1.अदिति त्यागी 2.अमन चोपड़ा 3.अमीश देवगन 4.आनंद नरसिम्हन 5.अर्णब गोस्वामी 6.अशोक श्रीवास्तव 7.चित्रा त्रिपाठी 8.गौरव सावंत 9.नविका कुमार 10.प्राची पराशर 11.रुबिका लियाकत 12.शिव अरुर 13.सुधीर चौधरी 14.सुशांत सिन्हा का नाम है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करके कहा- “हर रोज शाम 5 बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है। ऐसे में INDIA गठबंधन ने तय किया है कि ‘हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे’ हमारा उद्देश्य है ‘नफरत मुक्त भारत’ जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA”
14 पत्रकारों के नामों की सूची भी जारी करने के बाद सुधीर चौधरी ने पलटवार किया है। चोधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘I.N.D.I.A गठबन्धन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने ‘चरण चुंबक’ बनने से इनकार कर दिया।अब इनका बहिष्कार किया जाएगा।अब देखना ये है कि भारत का मीडिया इसका क्या जवाब देता है।’
I.N.D.I.A गठबन्धन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने ‘चरण चुंबक’ बनने से इनकार कर दिया।अब इनका बहिष्कार किया जाएगा।
अब देखना ये है कि भारत का मीडिया इसका क्या जवाब देता है। pic.twitter.com/iggmXzdimR
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) September 14, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा