मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट मुंबई एयरपोर्ट( Mumbai Airport ) के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि रनवे 27 पर सेवा फिर से शुरू हो गई है, जहां विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए संचालित वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल लैंडिंग के समय रनवे भ्रमण में शामिल था।
मुंबई एयरपोर्ट( Mumbai Airport ) के इस हादसे के बाद की वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बारिश के बीच रनवे के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान चार्टर्ड प्लेन में आग लग गई थी, जिसपर आपातकालीन सेवाओं द्वारा काबू पा लिया गया है।
#UPDATE | Service resumes on runway 27 where VSR Ventures Learjet 45 aircraft VT-DBL operating flight from Visakhapatnam to Mumbai was involved in runway excursion while landing: Spokesperson of Mumbai’s Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport (CSMIA) https://t.co/7YPhQlHVZQ
— ANI (@ANI) September 14, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा