उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) में बुधवार की रात होटल में रुके युवक रोहित यादव( Rohit Yadav)ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना आगरा ( Agra) में हरी पर्वत थाना क्षेत्र के आईएसबीटी के पास स्थित होटल श्रीराम की है। यहां मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले रोहित यादव ( Rohit Yadav)(31) ने 12 सितंबर को कमरा लिया था। वह तब से यहां रुका था। बुधवार की शाम से ही उसका कमरा बंद था। गुरुवार की देर सुबह तक जब कमरा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची आगरा पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। जब अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। रोहित ( Rohit Yadav)कमरे अंदर लगे फंखे पर गमछे से बने फंदे पर लटक रहा था। तलाशी के बाद मिले कागज और फोन नंबर से पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस तुरंत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
आधार से मृतक की पहचान हुई। रोहित किसी कोरियर कंपनी में काम करता है। जिसके बाद उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई। इससे परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि रोहित पारिवारिक विवाद के चलते घर से चला गया था। ऐसे में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी क्षेत्रीय थाने में दी थी। इसके बाद से ही घरवाले रोहित को तलाशने में लगे हुए थे।
Uttar Pradesh :आगरा के होटल में भिंड के रोहित यादव ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या,पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
Rohit Yadav of #Bhind committed suicide by hanging himself in #Agra‘s #hotel, police broke the door and took out the body.https://t.co/Qo3XS9Ohir pic.twitter.com/hpYiGt3XMU— Vijay Upadhyay (@piovijay) September 14, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?