हरियाणा (Haryana ) के नूंह( Nuh ) में हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान( Congress MLA Mamman Khan )को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की। इस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है, मामन खान को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं जुमे की नमाज भी घर पर अता करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ विधायक के गांव भादस और आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को ही हाईकोर्ट में बताया कि 31 जुलाई को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर में से एक में कांग्रेस विधायक मामन खान ( Congress MLA Mamman Khan )को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के पास मामन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। नूंह हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद ही कांग्रेस विधायक खान ( Congress MLA Mamman Khan )को आरोपी बनाया गया है। राज्य सरकार के वकील ने यह रहस्योद्घाटन उस समय किया जब गुरुवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में खान की याचिका पर सुनवाई चल रही थी। मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ किसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत की मांग की थी।
नूंह के नगीना पुलिस स्टेशन में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में दर्ज एक एफआईआर में खान ( Congress MLA Mamman Khan )को आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच में पाया गया कि खान कथित तौर पर फोन पर मोहम्मद तौफीक नामक एक संदिग्ध के संपर्क में थे। हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में तौफीक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामन खान को पूछताछ के लिए पहली बार 31 अगस्त को बुलाया गया था लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे।
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि खान कहीं भी चले जाएं, यदि वह आरोपी हैं तो उनके खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इस बयान से एक दिन पहले नूंह हिंसा में मारे गए वीएचपी कार्यकर्ता अभिषेक के परिजनों से मिलने सीएम उनके घर गए थे। परिजनों को उन्होंने भरोसा दिलाया था कि नूंह हिंसा के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले अनिल विज भी बयान दे चुके हैं कि 28, 29 और 30 जुलाई को मामन खान जिन जगहों पर गए थे, वहां हिंसा हुई थी। भाजपा नेता मामन खान को नूंह हिंसा का मास्टरमाइंड बता रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?