उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में आम्रपाली ड्रीम वैली ( Amrapali Dream Valley )प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से हादसा हुआ है। यह घटना आम्रपाली ड्रीम वैली ( Amrapali Dream Valley ) टेक जोन 4 में हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत बताई जा रही है। आम्रपाली ग्रुप की एक निर्माणाधीन इमारत में यह लिफ्ट गिरी है। मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। लिफ्ट में हादसे के समय नौ मजदूर थे। इनमें से चार की मौत हो गई है। बाकी 5 लोग घायल हैं इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जाती है।
पुलिस के अनुसार हादसे में मृत कामगारों की पहचान 23 वर्षीय इस्ताक अली पुत्र इरशाद अली निवासी बलरामपुर, बिहार, 40 वर्षीय अरुण तांती मंडल पुत्र रुदल मंडल निवासी बांका बिहार, वितोप मंडल पुत्र दीनू मंडल कटिहार, बिहार, 22 वर्षीय आरिस खान निवासी अमरोहा, यूपी के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान असुल मुस्तकीम निवासी बिहार, अब्दुल मुस्तकीम, 20 वर्षीय कुलदीप पाल पुत्र जसरथ पाल निवासी कन्नौज, कैफ निवासी मेरठ, अरबाज अली निवासी अमरोहा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि यह आम्रपाली ड्रीम वैली ( Amrapali Dream Valley ) की लिफ्ट दस से ग्यारह मंजिल ऊपर से गिरी है। हादसे के समय 9 लोग सवार थे। लिफ्ट की मोटर ऊपर ही रह गई। लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में काम क्यों कराया जा रहा था, क्या लिफ्ट ओवरलोड थी। इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ जांच कर सख़्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए है।
#WATCH | Noida: On the lift collapse on an under-construction site of Amrapali Builders in Greater Noida, DM Manish Verma says,”…Four people have died…Five people are in critical condition and undergoing treatment in a city hospital…Our team is present in the city… pic.twitter.com/PIfZMYjTSC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?