उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) के जिम ट्रेडमिल ( Treadmill ) पर एक नौजवान की मौत हो गई। 20 साल का यह युवक ट्रेडमिल पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। मामला खोड़ा थाना क्षेत्र का है।
युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। CCTV फुटेज दिख रहा है कि 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे सिद्धार्थ बाबा जिम में ट्रेडमिल पर चल रहा था। इसी बीच वह अचानक नीचे गिर पड़ा। उसके पीछे ही जिम कर रहे दो शख्स तुरंत उसके पास आए। उन्होंने सिद्धार्थ को उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज देखने से ये भी साफ हो रहा है कि ट्रेडमिल ( Treadmill ) की स्पीड पहले तेज थी। मगर, तबीयत खराब होते ही सिद्धार्थ ने उसकी स्पीड कम कर दी। क्योंकि सिद्धार्थ के ट्रेडमिल के ऊपर गिरते ही मशीन भी चलनी बंद हो गई।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की फैमिली मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह गाजियाबाद में पढ़ाई कर रहा था और पिता दुकान करते थे। उसके शव को लेकर घरवाले बिहार के लिए रवाना हो गए हैं।
सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। उसके पिता विनय कुमार कस्बा खोड़ा में परचून की दुकान करते हैं। मां बिहार के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, खोड़ा में कविता पैलेस के पास बाबा जिम है। जहां पर सिद्धार्थ रेगुलर जा रहा था। शनिवार दोपहर ट्रेडमिल ( Treadmill ) पर चलते समय वो गिर पड़ा और मौत हो गई।
Shocking Video 💔- Man Dies Of #HeartAttack While Running On Treadmill At Ghaziabad Gym !https://t.co/IYpJ6yUwDA
— Roвιɴ Roвerт (@PeaceBrwVJ) September 16, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?