ओडिशा ( Odisha ) के कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल नेप्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) के 73वें जन्मदिन के मौके पर धुएं से उनकी प्रतिमा तैयार की है। उन्होंने इसी के साथ बैकग्राउंड में कोणार्क के सूर्य मंदिर के चक्र और ओडिशा की शानदार विरासत को भी दर्शाया है।
कोणार्क चक्र को पीएम मोदी (PM Modi ) ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी विदेशी नेताओं के सामने प्रदर्शित किया था। मीडिया से बात करते हुए कलाकार दीपक बिसवाल ने कहा, ‘मैंने पीएम मोदी कीको उनके 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए स्मोक प्रतिमा तैयार की है। मैंने इसमें कोणार्क चक्र और ओडिशा की धरोहर को भी दर्शाने की कोशिश की है। जैसा कि हमें मालूम है हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के सामने पृष्ठभूमि के तौर पर कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया किया गया है।’
कलाकार ने बताया कि उसने मोमबत्ती के धुंए, सूई और कैनवास की मदद से इस प्रतिमा को बनाया। वहीं पुणे के भाजपा कार्यकर्ता किशोर तलवड़े ने अनाज और बाजरे की मदद से पीएम मोदी की प्रतिमा तैयार की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘प्रतिमा का आकार 10X18 फीट है और इसे तैयार करने में 60 किलो अनाज (जिसमें गेहूं, दाल और बाजरा) की जरूरत पड़ी।’ इस प्रतिमा को 16 से 10 सितंबर तक बुधवार पुणे शहर के बुधवार पेठ क्षेत्र कालिका माता मंदिर भवन में प्रदर्शित किया जाएगा। पीएम मोदी (PM Modi )के इस प्रतिमा को बनाने में सरसो, ज्वार, रागी, मूंग दाल, तूर दाल और मसूर दाल भी शामिल है।
#WATCH | Odisha: A Cuttack-based smoke artist, Deepak Biswal makes a portrait of PM Narendra Modi for his 73rd birthday.
PM Modi is celebrating his birthday today, 17th September. pic.twitter.com/xo752bW5z7
— ANI (@ANI) September 16, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?