टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू‘ (Mission Raniganj )टीजर आउट होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का टीजर काबिल-ए-तारीफ था। इसने दर्शकों के बीच एक अलग लेवल की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। अब इसका पहला गाना रिलीज हुआ है।अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj )के पहले गाने ‘जलसा 2.0’ (Jalsa 2.0) का वीडियो शेयर किया है। ‘जलसा’ गाने की धुन पर अक्षय और उनकी को-स्टार परिणीति चोपड़ा जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।अक्षय की एनर्जी से भरा डांस गाने की रौनक बढ़ा रहा है। परिणीति के साथ उनका रोमांस भी नेक्स्ट लेवल है।
दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। वहीं, गाने में अक्षय कुमार जसवंत गिल के लुक में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहनी हुई है। वहीं, परिणीति चोपड़ा सूट सलवार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को सिंगर सतिंदर सरताज ने गाया है।
पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ‘मिशन रानीगंज’ की कहानी विपुल के रावल ने लिखी है। ये कहानी 1989 में हुए रानीगंज कोयला क्षेत्र का पतन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बात करें फिल्म की कास्ट की तो अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्या, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, वरुण बडोला जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।
‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj )के अलावा अक्षय कुमार के खाते में अभी कई आगामी फिल्में हैं। वह ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
वहीं, परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। परिणीति 24 सितंबर 2023 को उदयपुर पैलेस में शादी करने वाली हैं। मई में उन्होंने राघव के साथ सगाई की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?