उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ऑर्थोपेडिक वॉर्ड में भर्ती एक मरीज ने रविवार को तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है रीढ़ की समस्या को लेकर बुधवार को मृतक की सर्जरी हुई थी। लेकिन, आज सुबह केजीएमयू के आर्थोपेडिक वार्ड की खिड़की से गिरकर मरीज राम वृक्ष की मौत हो गई है। मौत के कारणों की जांच शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में जांच कराई जा रही है। ऐसे में मरीज की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
केजीएमयू (KGMU) के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने रविवार को बताया कि लिंब सेंटर की छत से कूदने से एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दो दिन पहले ही डॉ शाह वलील्लाह ने मरीज की रीढ़ का सफल ऑपरेशन किया था। बताया जा रहा है कि वह दर्द से परेशान थे।
बताया कि कुशीनगर जिले का रहने वाला रामवृक्ष (54) ऑर्थोपेडिक वॉर्ड में भर्ती था और सुबह वॉर्ड की खिड़की से गिरने से उसकी मौत हो गई।54 वर्षीय रामवृक्ष कुशीनगर के निवासी थे। रीढ़ की हड्डी में चोट की समस्या के चलते पिछले सप्ताह यहां भर्ती हुए थे। रोगी आयुष्मान योजना में पंजीकृत थे। उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था।
54 वर्षीय रामवृक्ष 25 अगस्त को केजीएमयू के आर्थो विभाग में एडमिट हुए थे। इनकी चोट की पुरानी हिस्ट्री थी, जिसकी वजह से इनको रीढ़ में समस्या थी। 13 सितंबर को हड्डी रोग विभाग ने राम वृक्ष की सर्जरी की थी।
केजीएमयू (KGMU)प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनको किसी प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्या नहीं हुई। रविवार तड़के की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुरुष ऑर्थो वार्ड लिंब सेंटर की खिड़की से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की परिस्थितियों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस जांच के उपरांत परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?