उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा (Agra) जिले में विश्वदाय स्मारकों में शुमार फ़तेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में एक फ़्रांसीसी महिला पर्यटक( French female tourist ) की एक ऊँचे प्लेटफार्म से गिरने के कारण मौत हो गई, जब उस प्लेटफार्म पर लगी हुई लकड़ी की रेलिंग टूट गई। घटना दोपहर दो बजे की है।
ऊँचाई से गिरने पर सिर में चोट लगने के कारण पर्यटक को फ़तेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) से आगरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने कहा कि फ्रांसीसी पर्यटकों का एक समूह फ़तेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) किले के अंदर ख्वाबगाह स्मारक के पास तुर्की सुल्ताना महल में सेल्फी ले रहा था, तभी उनके वज़न के कारण रेलिंग टूट गई। सभी पर्यटक ख़ुद को सँभालने में सफल रहे लेकिन एक महिला लगभग 5 फीट ऊंचे मंच से पत्थर के फर्श पर गिरकर घायल हो गई।
उन्होंने कहा कि हालांकि पर्यटक को कोई रक्तस्राव होता नहीं दिखा लेकिन पर्यटक बेहोश थी, इसलिए संभवत: सिर में चोट लगी थी। स्मारक पर मौजूद एएसआई कर्मचारियों ने तुरंत 108 डायल करके आपातकालीन एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन एम्बुलेंस को आने में समय लग गया। इस बीच, स्मारक पर मौजूद कुछ गाइडों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और घायल पर्यटक को वहाँ से ले गए।
पटेल ने कहा कि पर्यटकों का समूह उदयपुर से फ़तेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri ) आया था और यहां आने से पहले भरतपुर में रुका था. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी आगरा को घटना की जानकारी दे दी गई थी और टूर लीडर के साथ समन्वय करने के लिए एक एएसआई अधिकारी को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन जब तक अधिकारी अस्पताल पहुंचे तब तक पर्यटक की मौत हो चुकी थी।
एक स्थानीय टूर गाइड ने बताया कि जो रेलिंग टूटी है, वह कोविड-19 के बाद लगाई गई थी और कई महीनों से ढीली थी, जिससे वह पर्यटकों के बोझ को नहीं सम्भाल सकी और टूट गई। उन्होंने कहा कि पूरे फ़तेहपुर सीकरी शहर में कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी जो कि आश्चर्यजनक बात है, क्योंकि यह स्मारक हर महीने हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। एम्बुलेंस को लगभग 20 किमी दूर किरावली से मंगवाना पड़ा और जब तक एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची, तब तक वह स्वर्णिम काल बीत चुका था जो सिर की चोट के मरीज को बचाने के लिए महत्वपूर्ण होता है, लिहाज़ा उक्त फ़्रांसीसी महिला पर्यटक की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत्यु हो गई।
मौत की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी भानू गोस्वामी, डीसीपी सिटी, सीएमओ रेनबो हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला पर्यटक के पति से बातचीत की। महिला पर्यटक एस्मा (61) के पति ने बताया कि 20 लोगों का दल फ्रांस से आगरा घूमने आया था। फतेहपुर सीकरी में दीवान-ए-खास के पास रेलिंग के सहारे फोटो क्लिक कर रहे थे तभी हादसा हो गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?