उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के चिनहट इलाके में स्थित दयाल रेजीडेंसी में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी( Nishtha Tripathi ) की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है।वह एक पार्टी में शामिल होने गई थी। वह हरदोई की रहने वाली है।
उसके सीने और कंधे के बीच गोली लगी है। मृतका निष्ठा त्रिपाठी ( Nishtha Tripathi ) के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निष्ठा के पिता ने आदित्य पाठक को मामले का मुख्य आरोपी बताया है।पुलिस ने आरोपी पाठक को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है।
निष्ठा त्रिपाठी (20) बीबीडी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। अभी वह पार्श्वनाथ सिटी में रह रही थी। इसके पहले बीबीडी के हॉस्टल में रह रही थी।उसके पिता संतोष कुमार यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और उनका परिवार हरदोई के सदर कोतवाली में रहता है।
पुलिस के मुताबिक पार्टी के दौरान संभवत: कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रों में आपसी झड़प हुई। इसी दौरान एक छात्र ने देशी तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। इस फायरिंग में गोली निष्ठा ( Nishtha Tripathi ) को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उस मकान के किचन से शराब की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने निष्ठा के दोस्त आदित्य पाठक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।
छात्रा को जिस घर में गोली लगी है वह पुलिसकर्मी हिमांशु श्रीवास्तव का है। आरोपी आदित्य पाठक यहां किराए पर रहता है। पुलिस को घर के किचन में खाने का सामान और दारू की बोतलें मिली हैं। इससे लग रहा है कि यहां पर पार्टी हुई थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद या धोखे से गोली चलने से छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल घटनास्थल से फरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?