उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हापुड़ ( Hapur ) जिले में बुधवार की देर रात बेकाबू ट्रक ढाबे पर खाना खा रहे लोगों पर चढ़ गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गये। जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से चारों तरफ अफरा-तफरी मची रही। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। घटना थाना धौलाना इलाके के फैक्ट्री एरिया की है।
हापुड़ ( Hapur ) जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित जुबैदा फार्म हाउस के नजदीक एक ढाबे पर लोग रात करीब दस बजे भोजन कर रहे थे। उसी समय वहां एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर ढाबे पर भोजन कर रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास काम करने वाले मजदूर तथा पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। जिसमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 7 लोग घायल है। जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया है। शेष अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो युवकों की शिनाख्त एटा निवासी जितेंद्र और अरूण के रूप में हुई है। पुलिस अन्य मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
हापुड़ ( Hapur ) के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात एक गांव देहरा के निकट धौलाना-मसूरी मार्ग पर जुबैदा मैरिज स्थल के निकट एक ढाबे में कुछ लोग खाने खा रहे थे। ढाबा संचालक व कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। बुधवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ढाबे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया।ढाबे में खाना खा रहे चार लोगों की मौत हो गई ।बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है। जबकि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?