उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) के दयालबाग सौ फुटा मार्ग स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर एक कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। कमला नगर निवासी शिल्पी अग्रवाल अपने परिचित को देखने आई थीं। वह बालकनी से कैसे गिरीं, यह मामला सुलझ नहीं सका है।
आगरा ( Agra) के दयालबाग में घटना शाम करीब 6 बजे की है। सुभाष नगर, कमला नगर निवासी राहुल अग्रवाल कपड़ा व्यापारी हैं। मंगलशिला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-404 में उनके दोस्त अक्षय अग्रवाल रहते हैं। अक्षय अग्रवाल के पिता पूरन चंद अग्रवाल की तबीयत खराब है। शिल्पी अग्रवाल (38) अपनी बेटी कनाकक्षी के साथ उनके पिता को देखने आई थीं।
आगरा ( Agra) पुलिस के अनुसार शिल्पी अग्रवाल और अक्षय की पत्नी सृष्टि अग्रवाल बालकनी में खड़े होकर बात कर रही थीं। सृष्टि अग्रवाल किसी काम से अंदर गईं। कुछ ही पल में वापस लौटीं तो वहां शिल्पी अग्रवाल नहीं थीं। वह घबरा गईं। बालकनी के नीचे शोर हो रहा था। उन्होंने देखा तो होश उड़ गए। शिल्पी अग्रवाल नीचे पड़ी दिखीं। उनकी चीख निकल गई। परिजन दौड़कर नीचे आए। आनन-फानन में शिल्पी अग्रवाल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर कमला नगर चले गए। रात करीब आठ बजे न्यू आगरा पुलिस को हादसे की जानकारी हुई।
एसओ न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया, पुलिस को परिजनों की ओर से सूचना नहीं दी गई। वो अपने आप ही महिला को हॉस्पिटल ले गए थे। पुलिस को अपार्टमेंट से ही घटना की सूचना मिली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि शिल्पी अग्रवाल अचानक नीचे कैसे गिर गईं।
Uttar Pradesh :आगरा में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी कपड़ा व्यापारी की पत्नी, मौके पर ही मौत#ClothMerchant‘s wife dies after falling from 4thFloor of #Agra high-rise apartment https://t.co/gWTTmezwEw pic.twitter.com/J6iB50wCqJ
— Vijay Upadhyay (@piovijay) September 22, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?