जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में पुलिस स्टेशन नौगाम में दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में पुलिस उपाधीक्षक शेख आदिल मुश्ताक ( DSP Sheikh Adil Mushtaq) को गिरफ्तार किया। श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि एसपी साउथ सिटी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें आरोपी की छह दिन की रिमांड मिल गई है।
पुलिस उपाधीक्षक शेख आदिल ( DSP Sheikh Adil Mushtaq) पर आतंकवादी गतिविधि में शामिल एक आरोपी मुजामिल जहूर से 5 लाख रिश्वत लेने और एक अन्य पुलिस अधिकारी को फंसाने का आरोप है।डीएसपी आदिल मुजामिल जहूर से लगातार संपर्क में था। वह उसे टेरर फंडिंग केस में लगातार बचाने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस को आदिल और मुजामिल के बीच टेलीग्राम ऐप पर चैट और करीब 40 बार फोन पर बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं।
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शेख आदिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें झूठे सबूत देना और सबूत नष्ट करना भी शामिल है।
दरअसल, टेरर फंडिंग केस में इसी साल फरवरी महीने में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 31 लाख रुपए जब्त किए गए थे। तीनों ने पूछताछ के दौरान मुजामिल जहूर के नाम का खुलासा किया था।
जांच के दौरान पुलिस उपाधीक्षक आदिल ( DSP Sheikh Adil Mushtaq) और मुजामिल जहूर के बीच संपर्क का खुलासा हुआ। मार्च में डीएसपी आदिल को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं पुलिस मुजामिल की तलाश कर रही थी। इस बीच उसने जुलाई में मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
केस दर्ज कराने के 4 दिन बाद मुजामिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि मुजामिल ने जिस पुलिस अफसर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, उसकी शिकायत भी डीएसपी शेख आदिल ने ही ड्राफ्ट की थी। इतना ही नहीं, मुजामिल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए शेख आदिल उसे कानूनी सलाह भी दे रहा था।
शेख आदिल कश्मीर के बारामूला जिले का रहने वाला है और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2015 बैच का अधिकारी है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि डीएसपी आदिल ( DSP Sheikh Adil Mushtaq) के खिलाफ पहले भी जबरन वसूली और महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था।
गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। SIT की पांच सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
#JammuAndKashmir police arrested a Deputy Superintendent of Police (Dy. SP) on charges of corruption, extortion and fraud.
Official sources said that a team of police had searched residence of Dy. SP, Sheikh Aadil Mushtaq in #Srinagar two days back. To evade arrest he had… pic.twitter.com/P04xu9jlZi
— IANS (@ians_india) September 21, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा