केरल( Kerala ) के कन्नूर( Kannur )जिले में मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल किया है। ये मामला कन्नूर जिले के कनिचिरा का है।
कन्नूर( Kannur ) पुलिस का कहना है कि बेटे को मोबाइल की लत थी। मां ने उसे डांटकर मोबाइल न चलाने के लिए कहा। इस बात से गुस्साए बेटे सुजीत ने मां टी. रुक्मिणी का सिर दीवार पर दे मारा। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका 7 दिन तक इलाज चला। इसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।
फिलहाल इस मामले मेंकन्नूर( Kannur ) पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपनी मां पर हमला इसलिए किया, क्योंकि वो बार-बार मोबाइल चलाने से रोक रही थी।
कन्नूर( Kannur ) की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसे एक बार कोझिकोड के कुथिरावट्टम के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
मोबाइल की लत को ‘नोमोफोबिया’ कहते हैं जिसका मतलब है ‘नो मोबाइल फोबिया’, अर्थात मोबाइल न होने का डर। यह समस्या मानसिक विकार है या नहीं, यह अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन यह मोबाइल लत के अंतर्गत आता है जिससे पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
धीरे-धीरे इसका असर रिश्तों पर भी पड़ने लगता है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में 4 में से 3 लोग नोमोफोबिया से कम या ज्यादा पीड़ित हैं। उनमें से कुछ ने माना कि उन्हें इंटरनेट खत्म होने, मोबाइल खोने, बैटरी खत्म होने आदि की वजह से भावनात्मक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?