तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के तिरुवन्नामलाई (Thiruvannamalai) जिले के चेंगम के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन बच्चों सहितसात लोगों की मौत हो गई। यह घातक घटना तब घटी जब एक कार और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की सभी सातों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।इस हादसे में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही गंभीर रूप से घायल एक महिला को भी बचा लिया गया।
तिरुवन्नामलाई (Thiruvannamalai) पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे में लॉरी चालक की जान बच गई है, उसे मामूली चोट आई है। लॉरी चालक को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।
तिरुवन्नामलाई (Thiruvannamalai) पुलिस ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से इस बात के संकेत मिले हैं कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, इस दुर्घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई जिले के सेंगम के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए सात लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री स्टालिन ने जारी शोक संदेश में बताया कि आज (15 अक्टूबर) तिरुवन्नामलाई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और लॉरी के बीच अप्रत्याशित आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की दुखद खबर आई।सुनकर बहुत दुख हुआ है।
#WATCH | Tamil Nadu: 7 people died after a car collided with a Lorry at Chengam in Thiruvannamalai District this morning. Chengam Police registered a case and investigation is underway: Chengam Police pic.twitter.com/VL7WVxDWwr
— ANI (@ANI) October 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?