झारखंड( Jharkhand ) के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास( Raghubar Das) को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।
जमशेदपुर से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले रघुवर दास ( Raghubar Das)पांच साल झारखंड के मुख्यमंंत्री रह चुके हैं। झारखंड के छठे सीएम बनने से पहले वे राज्य में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और भाजपा में उच्च पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस बीच अब उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को जुलाई, 2021 में राज्य का गवर्नर बनाया गया था। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना बीजेपी के नेता है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
वहीं, रघुबर दास ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल की जगह लेंगे। लाल को 2018 में ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था। रघुबर दास और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू की नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे झारखंड में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बाबूलाल मरांडी को फ्रंटफुट पर लाया जा सके।
रघुवर दास ( Raghubar Das)पिछली बार विधायक का चुनाव हार गए थे, जिसका कारण पार्टी से ही बगावत करने वाले सरयू राय थे। उन्होंने रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से हराते हुए जीत दर्ज की थी।बाबूलाल मरांडी को भाजपा पहले ही झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है। इसके पहले दीपक प्रकाश के पास यह जिम्मेदारी थी।
President Droupadi Murmu is pleased to make the following appointments- Indra Sena Reddy Nallu as Governor of Tripura and Raghubar Das as Governor of Odisha: Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) October 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?