सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में आरोपी और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन ( Satyendar Jain) की जमानत याचिका पर छह नवंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने तब तक के लिए आप नेता की अंतरिम जमानत की अवधि भी बढ़ा दी।
न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई छह नवंबर तक स्थगित कर दी। पीठ ने 10 अक्तूबर को यह आदेश पारित किया।
इससे पहले 9 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। लेकिन, 10 अक्टूबर को, वकील ने न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष इसका उल्लेख किया, जिन्होंने मामले को 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ के समक्ष आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।
इससे पहले, 25 सितंबर को शीर्ष अदालत ने सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain) की अंतरिम जमानत नौ अक्तूबर तक बढ़ा दी थी और उन्हें निर्देश दिया था कि वह सुप्रीम कोर्ट में लंबित कार्यवाही का निचली अदालत में मामले की सुनवाई में देरी करने के लिए इस्तेमाल नहीं करें। पीठ ने यह निर्देश तब दिया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा था कि जैन विशेष अदालत में बार-बार स्थगन का अनुरोध कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा, यह साफ किया जाता है कि शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित कार्यवाहियों या किसी भी कारण का इस्तेमाल बहाने के रूप में या विशेष अदालत में कार्यवाहियां टालने के लिए नहीं किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए 26 मई को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। ईडी ने धन शोधन के मामले में जैन को पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था। वे तिहाड़ जेल में बंद थे. आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाईं या खरीदी थीं।
SC extends Satyendar Jain’s interim bail on medical grounds till Nov 6 in money laundering case
Read @ANI Story | https://t.co/tkdq2gv2zf#SatyendarJain #AAP #SupremeCourt pic.twitter.com/RafnfPIePj
— ANI Digital (@ani_digital) October 19, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?