राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे 5वीं बार झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दी गई है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से होगा।
भाजपा(BJP)ने इससे पहले 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।बीजेपी प्रत्याशियों को दूसरी लिस्ट में 70 साल से ज्यादा उम्र के 3 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी और नरपत सिंह राजवी की उम्र 70 साल से ज्यादा है, वहीं वसुंधरा राजे और अशोक डोगरा की उम्र 70 साल है।
भाजपा (BJP)ने दूसरी सूची में 51 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इसके साथ ही इस सूची में 27 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई थी। वहीं, 16 सीटों पर चेहरे बदल दिए गए हैं तो 9 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं।
भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/l0pmvltdsj
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) October 21, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?