उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर( Mirzapur )में शनिवार रात को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 15 लोग घायल हो गए। बस श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम जा रही थी, जब लालगंज पुलिस थाना इलाके में हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिर्जापुर ( Mirzapur )जिले में श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जहां 15 लोग घायल हो गए। पिकअप पर सवार होकर सभी दर्शनार्थी विंध्याचल आ रहे थे। इस दौरान कुशियरा फाल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौक्त हो गई, जहां 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 5 की हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली है।
मिर्जापुर ( Mirzapur )जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव से शनिवार को सुबह एक परिवार समेत पट्टीदारी के 20 लोग एक पिकअप में सवार होकर विजयपुर व विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी गांव निवासी चालक कमलेश मौर्या चला रहा था। लालगंज गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फाल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना में पिकअप सवार भोला उम्र 29 वर्ष व कनोई उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।वहीं रिंकी, श्यामकली, जय देवी, अनारकली, किशन, साजन, सोम, गुड्डी, महाराजी, नन्दनी, आकाश, कागज, भागीरथी और पिंकी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां पांच घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया।
मिर्जापुर ( Mirzapur ) की डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि लालगंज तहसील से श्रद्धालू आ रहे थे। रास्ते में स्पीड ज्यादा होने की वजह से पलट गई। जहां अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो की मौत हुई है। 5 को बीएचयू रेफर किया गया है। गाड़ी में लगभग 20 लोग सवार थे। हम स्वयं अस्पताल में पहुंचकर जानकारी ली है। सभी को सहायता दिलाया जाएगा।
उधर, पुलिस वाहन मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि मालवाहन से सवारी ले जाने पर पिकअप चालक और मालिक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?