तेलंगाना विधानसभा चुनाव( Telangana Assembly elections )के लिए भाजपा की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है। इनमें बंदी संजय कुमार के अलावा सोयम बापू राव को बोआथ सीट, अरविंद धर्मपुरी को कोरातला से टिकट दिया गया है। इसके अलावा टी राजा सिंह गोशामहल से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह ही विधायक टी. राजा का निलंबन रद्द किया था। अब उन्हें एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव( Telangana Assembly elections )के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में 52 सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें 3 सांसदों और 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं तेलंगाना के आईटी मंत्री और सीएम केसीआर के बेटे केटीआर के खिलाफ सिरसिला सीट से बीजेपी ने रानी रुद्रमा रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए इटेला राजेंदर को हुजुराबाद से टिकट दिया गया है। बीजेपी में शामिल होने से पहले वह इसी सीट से विधायक थे।
वहीं इससे पहले रविवार सुबह बीजेपी ने राज्य में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया था। बीजेपी ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 को निलंबित कर दिया था। उनके निलंबन रद्द होने के बाद ही अंदाजा लगाया जाने लगा था कि पार्टी उन्हें इस चुनाव में भी मौका देने वाली है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि उनके निलंबन को रद्द करने के लिए वह आलाकमान और जनता के आभारी हैं।
BJP releases the first list of candidates for the upcoming Assembly Elections in Telangana.
Party MPs Soyam Bapu Rao fielded from Boath, Arvind Dharmapuri from Koratla and Bandi Sanjay Kumar from Karimnagar.
T Raja Singh to contest from Goshamahal. pic.twitter.com/IkghIilEpM
— ANI (@ANI) October 22, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?