सियाचिन में तैनात भारतीय सेना (Indian Army ) के अग्निवीर ( Agniveer )अक्षय लक्ष्मण की एक ऑपरेशन के दौरान जान चली गई है। लक्ष्मण ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले देश के पहले अग्निवीर हैं। वह महाराष्ट्र के रहने वाले थे। लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे।भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और बाकी जवानों ने उसकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
भारतीय सेना ने अग्निवीर ( Agniveer ) अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, हालांकि उनके नाम के आगे शहीद नहीं लिखा। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लिखा- सेना सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख की घड़ी में सेना परिवार के साथ है।’
काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को तेज शीत हवाओं से जूझना पड़ता है।अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अग्निवीर ( Agniveer ) लक्ष्मण की मौत का कारण क्या है।
सेना के नियम के मुताबिक, जॉइनिंग के पहले साल में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपए का पैकेज मिलता है। वहीं 4 साल का कार्यकाल खत्म होने तक इसे 6.92 लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। यानी अग्निवीरों को हर महीने 30 हजार से 40 हजार सैलरी मिलती है।
इसके अलावा तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल, भत्ता मिलेगा। वहीं सरकार 44 लाख का बीमा भी कराएगी। ड्यूटी के दौरान अगर अग्निवीर का निधन हो जाता है तो उन्हें बीमा की रकम मिलेगी। इसके अलावा उनके बचे हुए कार्यकाल का वेतन भी मिलेगा।
General Manoj Pande #COAS and All Ranks of the #IndianArmy salute the supreme sacrifice of #Agniveer (Operator) Gawate Akshay Laxman, in the line of duty, in the unforgiving heights of #Siachen. #IndianArmy stands firm with the bereaved family in this hour of grief. https://t.co/eNkOXjjxxd
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) October 22, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?