कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव( Telangana Assembly elections ) के लिए 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में जो बड़े नाम शामिल हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शामिल हैं। पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया। वहीं भाजपा से कांग्रेस में गए को. राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से उतारा गया। साथ ही मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के खिलाफ भी कांग्रेस ने अपना चेहरा मैदान में उतार दिया है, सिद्दीपेट सीट से पूजाला हरीकृष्णा को टिकट दिया गया।
कांग्रेस ने हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। अजहर फिलहाल तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव( Telangana Assembly elections ) के लिए जिन 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है उनमें पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा दिवंगत लोक गायक गदर की बेटी जीवी वेन्नेला और पूर्व सांसद मधु याशकी गौड़, पोन्नम प्रभाकर और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी का भी नाम शामिल है। उन्होंने बुधवार को भाजपा छोड़ दी थी जिसके बाद वे आज दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें मुनुगोडे से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना की कुल 119 सीट में से 100 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची- pic.twitter.com/Y41MFHCeM2
— Congress (@INCIndia) October 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?