लोकसभा की आचार समिति ने ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ से जुड़े आरोपों के मामले में तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )से 31 अक्टूबर के बजाय दो नवंबर को उसके सामने पेश होने को कहा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद इस तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मोइत्रा ने शुक्रवार को लोकसभा की आचार समिति के प्रमुख विनोद कुमार सोनकर को पत्र लिखकर कहा था कि वह बीजेपी के सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोपों के मामले में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को उपस्थित नहीं हो पाएंगी।
महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी। इससे पहले कमेटी ने महुआ को 31 अक्टूबर को पेश होने को कहा था।
इधर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने मित्र और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को संसद का अपना लॉगिन पासवर्ड दिया था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इसके बदले में कैश या महंगे गिफ्ट लिए।
उन्होंने कहा था कि वह पांच नवंबर के बाद ही पेश हो सकेंगी। समिति ने कहा कि वह इसके बाद तारीख और आगे बढ़ाने के उनके किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी। इस मामले के संदर्भ में बृहस्पतिवार को वकील जय अनंत देहाद्रई और दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति को ‘मौखिक साक्ष्य” सौंपे थे। मोइत्रा ने कहा था कि उन्हें ‘दुबे और देहाद्रई द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक आरोपों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए और मामले की निष्पक्ष सुनवाई होनी चाहिए।’
इस मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी की तरफ से वकील जय अनंत देहाद्रई की पेशी हो चुकी है। इससे पहले महुआ ( Mahua Moitra )ने ट्वीट कर लिखा था कि आचार समिति के प्रमुख ने मुझे कल शाम सात बजकर 20 मिनट पर ईमेल के जरिए आधिकारिक पत्र भेजने से पहले लाइव टीवी पर मुझे 31 अक्टूबर को बुलाए जाने घोषणा की। सभी शिकायतें और हलफनामे भी मीडिया को जारी किए गए। मैं निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा हेने के तुरंत बाद समिति के समक्ष पेश होने के लिए उत्सुक हूं। अपने क्षेत्र में मेरे कार्यक्रम 4 नवंबर को समाप्त होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?