नीदरलैंड ( Netherlands )ने विश्व कप के 28वें मैच में बांग्लादेश (Bangladesh ) को हराकर बड़ी जीत हासिल की। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेशी टीम को 87 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने दो अंक हासिल कर लिए। अब छह मैचों में उसके चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में सिर्फ दो अंक हैं और वह विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। नीदरलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
नीदरलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश को 87 रन से हराकर मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को समाप्त कर दिया।नीदरलैंड (Netherlands ) ने 87 रन से मैच को जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। विश्व कप में किसी आईसीसी की एसोसिएट सदस्य की पूर्णकालिक सदस्य पर सबसे बड़ी जीत है। नीदरलैंड ने इस मामले में आयरलैंड के रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2007 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 74 रन से जीत हासिल की थी। 1996 में केन्या ने वेस्टइंडीज को 73 और बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया था।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड (Netherlands ) की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश (Bangladesh )के लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। महमूदुल्ला और मुस्तफिजूर रहमान ने 20-20 रन बनाए। महेदी हसन ने 17, तंजीद हसन ने 15 और तस्कीन अहमद ने 11 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। नजमुल हुसैन शान्तो नौ, शाकिब अल हसन पांच, लिटन दास तीन और मुशफिकुर रहीम एक रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुल इस्लाम खाता खोले बगैर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त, कोलिन एकरमैन और लोगन वान बीक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
नीदरलैंड (Netherlands )के लिए चार विकेट लेने वाले पॉल वान मीकेरेन ने इतिहास रच दिया। वह विश्व कप के एक मैच में नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए। मीकेरेन ने सिर्फ 23 रन दिए। उन्होंने सबसे बेहतर गेंदबाजी के मामले में टिम डी लीडे को पीछे छोड़ दिया। टिम डी लीडे ने 2003 में भारत के खिलाफ 35 रन देकर चार विकेट लिए थे। वहीं, 2003 में ही फेइको क्लोपेनबर्ग ने नामीबिया के खिलाफ 42 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
एक विश्व कप में एसोसिएट टीम ने सबसे ज्यादा तीन जीत हासिल की है। यह रिकॉर्ड केन्या के नाम दर्ज है। उसने 2003 में श्रीलंका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश को हराया था। आयरलैंड ने 2007 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी। उसने 2015 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराया था। विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दो जीत के साथ ही नीदरलैंड ने आयरलैंड की बराबरी कर ली। अब उसके निशाने पर केन्या का रिकॉर्ड है।
STORY | Netherlands thrash Bangladesh by 87 runs in another World Cup upset
READ: https://t.co/unDerxEdqK#NEDvBAN #ICCCricketWorldCup23 pic.twitter.com/ZoWFB0F5Q6
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?